scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत का सॉफ्टवेयर निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 222 अरब डॉलर: ईएससी

भारत का सॉफ्टवेयर निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 222 अरब डॉलर: ईएससी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सेवाओं का निर्यात 2024-25 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 222 अरब डॉलर हो गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्धन परिषद (ईएससी) ने मंगलवार को यह कहा।

पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह निर्यात 200 अरब डॉलर था।

ईएससी ने कहा, “आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी संबद्ध सेवाएं) और बीपीओ सहित कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सेवाओं का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 222 अरब डॉलर तक पहुंच गया।’’

ईएससी के चेयरमैन वीर सागर ने बताया कि इंजीनियरिंग सेवाओं का निर्यात 11 अरब डॉलर पार कर गया, जो 13.99 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला उप-क्षेत्र रहा। बीपीओ सेवाओं ने 58 अरब डॉलर का योगदान दिया।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments