scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमरिपोर्टभारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम मोहन यादव ने दी टीम इंडिया को बधाई

भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम मोहन यादव ने दी टीम इंडिया को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के बाद जीत के क्षण पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत इस जीत का पूरी तरह हकदार था. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेल दिखाया है.

Text Size:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबले में न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के बाद जीत के क्षण पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत इस जीत का पूरी तरह हकदार था. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन की तरह खेल दिखाया है.

उन्होंने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ खेलने वाले खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग दो साल पहले 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर भी वर्ल्ड कप जीता था और अब न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है. उन्होंने इसे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया.

डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जिस तरह राष्ट्र प्रेम दिखाते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, वह सराहनीय है.

मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि उन्होंने बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया है.

उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन और संजू सैमसन सहित सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल और सूझबूझ का प्रदर्शन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का लगातार उत्साह बढ़ाया है. देश के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए पूरा राष्ट्र बधाई दे रहा है.

share & View comments