scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशदक्षिण दिल्ली में मणिपुरी महिला पर हमला करने के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया

दक्षिण दिल्ली में मणिपुरी महिला पर हमला करने के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दक्षिण दिल्ली के एक पार्क में एक मणिपुरी महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले महिला ने उन लोगों द्वारा की गयी कथित छेड़छाड़ का विरोध किया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई, जब महिला और उसकी सहेली साकेत जिला न्यायालय परिसर के पास मालवीय नगर में स्थित पार्क में सैर कर रही थीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं पर टिप्पणी की थी।

उन्होंने बताया, ‘‘जब उनमें से एक ने आपत्ति जताई तो बहस शुरू हो गई जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर हमला किया।’’

उन्होंने बताया कि हमले में महिला को मामूली चोटें आईं और उसे चिकित्सा जांच और उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद, संदिग्धों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता के लगातार संपर्क में है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments