scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशपश्चिम एशिया सकंट: पुणे में गैस आधारित शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद

पश्चिम एशिया सकंट: पुणे में गैस आधारित शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद

Text Size:

पुणे, नौ मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ‘प्रोपेन’ और ‘ब्यूटेन’ जैसे एलपीजी घटकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बाद पुणे महानगर पालिका ने यहां गैस आधारित शवदाह गृहों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

एलपीजी प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल के हमलों के कारण पश्चिम एशिया से तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात में बाधा उत्पन्न हुई है।

पुणे महानगर पालिका के अनुसार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पांच मार्च को एक आदेश जारी कर निर्देश दिया कि देशभर में उपलब्ध ‘प्रोपेन’ और ‘ब्यूटेन’ को घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए प्राथमिकता दी जाए।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि गैस की कमी को देखते हुए, महानगर पालिका ने पांच मार्च से अगले आदेश तक अपने गैस आधारित शवदाह गृहों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों से लैस विद्युत आधारित शवदाह गृह और लकड़ी आधारित शवदाह गृह चालू रहेंगे।

नगर निकाय ने बताया कि यहां वैकुंठ श्मशान में गैस आधारित तीन शवदाहगृह अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, जबकि मौजूद पांच विद्युत आधारित शवदाहगृह चालू रहेंगे।

भाषा खारी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments