scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशओडिशा: सुभद्र योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 5,100 करोड़ रुपये वितरित

ओडिशा: सुभद्र योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 5,100 करोड़ रुपये वितरित

Text Size:

भुवनेश्वर, आठ मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य की प्रमुख योजना सुभद्रा योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को 5,100 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि वितरित की।

माझी ने पुरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सुभद्रा योजना की चौथी किस्त का वितरण किया। राज्य के कई मंत्री विभिन्न जिलों से डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

कुल 1.02 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 5,000 रुपये की राशि जमा की गई, जिन्हें पहले तीन किस्तों में भी समान राशि प्राप्त हो चुकी है।

समारोह को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि उनकी सरकार ने सुभद्रा योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि इस योजना ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनकर, सुभद्रा योजना की लाभार्थियों ने समाज में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments