scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments