scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशचंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में 'प्रोटोकॉल उल्लंघन' पर चिंता जताई

चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर चिंता जताई

Text Size:

अमरावती, आठ मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया दौरे में कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

नायडू ने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देखकर वह आहत हैं।

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति का पद हमारे गणतंत्र की गरिमा का प्रतिनिधित्व करता है और उनके साथ हमेशा सर्वोच्च सम्मान एवं शिष्टाचार का व्यवहार किया जाना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि एक जीवंत लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाएं राजनीति से ऊपर होती हैं और ये सभी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे उनकी पवित्रता को बनाए रखें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे के पास आयोजित आदिवासी समुदाय के कार्यक्रम में कम उपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया था और कार्यक्रम स्थल को बिधाननगर से स्थानांतरित करने के निर्णय पर सवाल उठाया था। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्रियों की अनुपस्थिति का भी जिक्र किया था।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments