नई दिल्ली: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के थर्ड महिला बाइकिंग टूर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के साथ मध्यप्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में महिला सुरक्षा की गारंटी के रूप में यह टूर आयोजित किया जा रहा है, जो बेटियों के लिए साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा.
इस बाइकिंग टूर में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की 25 महिला राइडर्स शामिल हैं। यह यात्रा 7 से 13 मार्च तक चलेगी और राइडर्स करीब 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी.
यात्रा के दौरान राइडर्स सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली और ओरछा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल मध्यप्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे.
