scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतससून डॉक के आधुनिकीकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने फिनलैंड की कंपनियों के साथ समझौता किया

ससून डॉक के आधुनिकीकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने फिनलैंड की कंपनियों के साथ समझौता किया

Text Size:

मुंबई, सात मार्च (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने ससून डॉक के आधुनिकीकरण और इसे विश्व स्तरीय मछली पकड़ने के बंदरगाह में बदलने के लिए शनिवार को फिनलैंड की तीन कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

महाराष्ट्र मत्स्य विकास निगम ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में फिनलैंड स्थित कंपनियों – हेलवर, मिरासिस और रिवर रिसाइकिल के साथ यह समझौता किया है।

इस अवसर पर राज्य के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने कहा कि ससून डॉक देश के प्रमुख मछली पकड़ने के बंदरगाहों में से एक है और महाराष्ट्र की मत्स्य अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि बंदरगाह पर इस समय लगभग 1,560 पंजीकृत मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नावें हैं और यहां औसत वार्षिक मछली उत्पादन 50,000 से 60,000 मीट्रिक टन दर्ज किया जाता है।

राणे ने कहा कि बंदरगाह का विकास राज्य सरकार के लिए प्राथमिकता है क्योंकि यह मछली पकड़ने वाले समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में उभरा है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments