scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशभारत के उदय को रोका नहीं जा सकता : जयशंकर

भारत के उदय को रोका नहीं जा सकता : जयशंकर

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत का उदय ‘‘रोका नहीं जा सकता’’ और देश अपनी शक्तियों के आधार पर ही अपने विकास की दिशा तय करेगा।

‘रायसीना डायलॉग’ में जयशंकर की टिप्पणियां अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ के उस बयान के दो दिन बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत को उसी प्रकार के आर्थिक लाभ प्रदान करने की गलती नहीं दोहराएगा, जो उसने चीन को दिए थे और जिसके कारण बीजिंग एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन गया।

जयशंकर ने एक संवाद सत्र के दौरान कहा, ‘‘आज जब हम देशों के उत्थान की बात करते हैं, तो देशों का उत्थान खुद उन्हीं देशों द्वारा निर्धारित होता है। भारत का उत्थान भी भारत द्वारा ही निर्धारित होगा।’’

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘यह हमारी ताकत से तय होगा, न कि दूसरों की गलतियों से।’’

जयशंकर ने हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘जो हमारे साथ काम करेंगे, उन्हें जाहिर तौर पर अधिक लाभ मिलेगा। मैं यह नहीं कह रहा कि भारत के विकास में कोई चुनौतियां नहीं हैं; चुनौतियां तो हैं। लेकिन भारत के विकास की दिशा बिल्कुल स्पष्ट है। एक तरह से, यह रुकने वाला नहीं है।’’

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments