scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशतेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।

इस विवाह समारोह में कई जाने-माने फिल्मी सितारों भी शामिल हुए।

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई और प्रमुख निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे सिरीश ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने शादी की कुछ झलकियां भी अपलोड कीं।

सिरीश और नयनिका ने शुक्रवार यानी छह मार्च को शादी की। यह वही तारीख है जब अर्जुन ने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी।

अभिनेता ने ‘आइवरी’ रंग की शेरवानी पहनी थी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने इसी रंग की धोती पहनी थी। वहीं, नयनिका सुनहरे और गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गहने भी पहने हुए थे।

विवाह समारोह में राम चरण, चिरंजीवी, पवन कल्याण और वरुण तेज सहित कई अभिनेता शामिल हुए।

भाषा

ATR

ATR

03071212

NNNN

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments