scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तानी सैन्यबलों की कार्रवाई में 520 से अधिक अफगान तालिबान लड़ाके मारे गये : मंत्री

पाकिस्तानी सैन्यबलों की कार्रवाई में 520 से अधिक अफगान तालिबान लड़ाके मारे गये : मंत्री

Text Size:

इस्लामाबाद, छह मार्च (भाषा) अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान का हमला जारी है और अब तक 527 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अफगान तालिबान बलों द्वारा 2,600 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा पर 53 स्थानों पर हमले किये जाने के बाद पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन ग़ज़ब-लिल हक’ शुरू किया।

सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने ऑपरेशन ग़ज़ब-लिल हक (नेक आक्रोश) के बारे में अद्यतन जानकारी साझा की।

तरार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि इस अभियान में 755 अफगान तालिबान घायल हुए, जबकि उनकी 237 चौकियों को नष्ट कर दिया गया और 38 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया और बाद में उन्हें नष्ट कर दिया गया था।

सरकारी प्रसारक पीटीवी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि सशस्त्र बलों ने झोब और किला सैफुल्लाह क्षेत्रों में सीमा से सटे आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जबकि अफगान तालिबान को अपने ठिकाने छोड़ने और भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लड़ाई समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि सीमा के दोनों ओर के नागरिकों को हवाई हमलों, गोलाबारी और गोलीबारी से बचने के लिए भागना पड़ रहा है।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments