scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशचिकित्सा विभाग में भर्तियों का सबसे ज्यादा फायदा जनजाति इलाकों को मिला: मंत्री

चिकित्सा विभाग में भर्तियों का सबसे ज्यादा फायदा जनजाति इलाकों को मिला: मंत्री

Text Size:

जयपुर, पांच मार्च (भाषा) राजस्थान सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिकित्सा विभाग में भर्तियों का सबसे ज्यादा फायदा राज्य के जनजाति एवं रेगिस्तानी क्षेत्रों को मिला है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘नर्सिंग स्टाफ’ समेत 25 हजार विभिन्न अराजपत्रित पदों पर भर्तियां की गई हैं।

सिंह ने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभ जनजाति और रेगीस्तानी इलाकों को मिला है, जहां सबसे ज्यादा खाली पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में 25 हजार और भर्तियां की जा रही हैं जिनमें भी इन क्षेत्रों का ध्यान रखा जाएगा।

विधायक जयकृष्ण पटेल के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बागीदौरा में कुल 117 उपकेन्द्र हैं तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या 14 हैं।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments