scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशकेरल : जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

केरल : जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Text Size:

कोल्लम (केरल), पांच मार्च (भाषा) केरल के कुलथुपुझा में बृहस्पतिवार तड़के एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घायल की पहचान कुलथुपुझा निवासी प्रकाश (48) के रूप में हुई है।

वन अधिकारियों के अनुसार, काम से लौटते समय रास्ते में कुलथुपुझा के डल्ली के पास बृहस्पतिवार को प्रकाश का सामना एक जंगली हाथी से हुआ।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने प्रकाश को अपनी सूंड से पकड़ा और उसे कुचलने का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने हाथी को भगाया और प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस और वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल के करीब स्थित होने के कारण डल्ली में जंगली जानवरों से सामना होना आम बात है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments