scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशईडी ने शबरिमला सोना चोरी मामले में तंत्री कंदरारू राजीवरु से पूछताछ की

ईडी ने शबरिमला सोना चोरी मामले में तंत्री कंदरारू राजीवरु से पूछताछ की

Text Size:

कोच्चि, चार मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शबरिमला से सोना चोरी होने से जुड़े धनशोधन मामले में मंदिर के तंत्री कंदरारू राजीवरु से बुधवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तंत्री (मुख्य पुजारी) ने तड़के लगभग 2:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और सुबह 5:45 बजे के आसपास वहां से रवाना हुए।

राजीवरु द्वारपालक (संरक्षक देवता) की प्लेटों पर मढ़े गए सोने की परत चोरी होने से संबंधित मामले में 16वें जबकि श्रीकोविल (मुख्य गर्भगृह) के दरवाजे की चौखटों से सोना चोरी होने से संबंधित दूसरे मामले में 13वें आरोपी हैं।

पिछले महीने, एक सतर्कता अदालत ने दोनों मामलों में उन्हें जमानत दी थी।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments