scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल: भाटपारा में नदी बहने से तीन की मौत, एक लापता

पश्चिम बंगाल: भाटपारा में नदी बहने से तीन की मौत, एक लापता

Text Size:

कोलकाता, चार मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रंग खेलने के बाद नदी में स्नान के दौरान पानी में बह जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक लापता है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर भाटपारा नगरपालिका के वार्ड 33 में बलराम सरकार घाट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि तीन शव बरामद कर लिये गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सैकत नंदी (32), सौरव नंदी (27) और बलराम सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी भाटपारा की मदृल सरकारी कॉलोनी के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, तीनों व्यक्ति नदी में स्नान करने गए थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा में बह गए। पुलिस ने बताया कि चौथा व्यक्ति उन्हें बचाने के प्रयास में नदी में कूदा, लेकिन वह भी बह गया।

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तुरंत तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे और उनके शव बरामद कर लिये गए हैं। उन्होंने बताया कि चौथे लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments