scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशतोरखम सीमा पर पाकिस्तानी सेना के अभियान में टीटीए कमांडर मारा गया

तोरखम सीमा पर पाकिस्तानी सेना के अभियान में टीटीए कमांडर मारा गया

Text Size:

पेशावर, चार मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में तोरखम सीमा के पास पाकिस्तानी सेना ने एक अभियान में अफगान तालिबान के एक कमांडर को मार गिराया। पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान (टीटीए) के कमांडर की पहचान कहरमान के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार कहरमान और उसके सहयोगियों को मंगलवार देर रात उस समय मार गिराया गया, जब वे सीमा के पास पहुंचने का प्रयास कर रहे थे और सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया।

तोरखम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बीच एक प्रमुख सीमा चौकी है।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने समूह पर तोपखाने से हमला किया, जिससे आतंकवादियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाकर मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में कहरमान के कई साथी भी मारे गए।

भाषा खारी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments