scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवार घोषित किए

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) कांग्रेस में असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है जिन्हें जोरहाट से टिकट दिया गया है।

पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले जारी की गई है। प्रदेश में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है।

कांग्रेस ने असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया को नाजिरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से वह वर्तमान में विधायक हैं।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे गोगोई मौजूदा समय में जोरहाट संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।

पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारछल्ला विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

भाषा हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments