पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों में उद्यमिता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री दिव्यांगजन योजना शुरू की है. इस योजना के तहत पात्र लाभुकों को 10 लाख रुपये तक ऋण और अनुदान मिलेगा.
सरकार ने बताया कि यह योजना उद्योग विभाग के माध्यम से संचालित होगी और लाभुक https://udyami.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. स्वीकृत लाभुकों को प्रति इकाई परियोजना लागत का अधिकतम 10 लाख रुपये ऋण या अनुदान के रूप में दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में रोजगार सृजन और नए उद्योग स्थापित करने पर जोर है. इस योजना से दिव्यांगजन स्वरोजगार या उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त होंगे.
