scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशपश्चिम एशिया में तनाव : दुबई से सुरक्षित लौटे कोल्हापुर के पर्यटक

पश्चिम एशिया में तनाव : दुबई से सुरक्षित लौटे कोल्हापुर के पर्यटक

Text Size:

पुणे, तीन मार्च (भाषा) कोल्हापुर जिले के 23 पर्यटक पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दुबई के एक होटल में फंसे हुए थे, लेकिन भारत और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों की मदद से यह समूह मंगलवार को सुरक्षित मुंबई पहुंच गया और वहां से अपने गृहनगर लौट आया।

पर्यटकों ने बताया कि वे एतिहाद एयरवेज की एक उड़ान से मुंबई पहुंचे।

कोल्हापुर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी प्रसाद सांकपाल ने बताया, ‘‘कोल्हापुर जिले के हुपरी के सभी 23 पर्यटक मुंबई आए और वहां से वे कोल्हापुर पहुंच गए हैं।

इस समूह को 28 फरवरी को वापस लौटना था, लेकिन अमेरिका-इजराइल एवं ईरान संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र के बंद होने और उड़ानों के रद्द होने से वह वहीं फंस गया।

एक पर्यटक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हम सुरक्षित भारत लौट सके। संयुक्त अरब अमीरात और भारत के अधिकारियों तथा कोल्हापुर के स्थानीय नेताओं ने हमें कोल्हापुर वापस लाने में मदद की।’’

उन्होंने बताया कि उनके होटल से कुछ ही मीटर की दूरी पर ड्रोन हमला हुआ था। उन्होंने कहा, “स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण थी, लेकिन हम अपने होटल में सुरक्षित थे। टूर ऑपरेटरों और स्थानीय अधिकारियों ने हमारी मदद की। हमने दुबई के सभी नियमों और कानूनों का पालन किया।”

उन्होंने बताया कि समूह के सदस्यों को वहां की सरकार की ओर से लगभग 25,000 रुपये का विदाई उपहार मिला।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments