scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशविकसित भारत तभी संभव है जब हर क्षेत्र का विकास हो: उमर अब्दुल्ला

विकसित भारत तभी संभव है जब हर क्षेत्र का विकास हो: उमर अब्दुल्ला

Text Size:

जम्मू, तीन मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब विकास देश के हर कोने तक पहुंचे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ राज्यों या क्षेत्रों तक सीमित प्रगति ‘‘एक सपना और एक नारा’’ बनकर रह जाएगी।

अब्दुल्ला विकसित भारत के लिए शासन व्यवस्था में सुधार लाने पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा, “सच्चाई यह है कि विकसित भारत तभी वास्तविकता बनेगा जब पूरा भारत विकसित होगा। विकसित भारत तब तक वास्तविकता नहीं बन सकता जब तक यह विकास केवल कुछ राज्यों या क्षेत्रों तक ही सीमित रहे, जैसे कि उत्तर में जम्मू कश्मीर, पूर्व में असम, पश्चिम में गुजरात, तमिलनाडु और केरल।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति होनी चाहिए।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘जब तक हम सभी उस विकास को नहीं देख पाते… तब तक वह एक सपना और एक नारा ही रहेगा। तो, पूरा भारत कैसे विकसित होगा? यह इस तरह के सम्मेलनों के माध्यम से विकसित होगा। यह जमीनी स्तर से विकास के दृष्टिकोण को अपनाने से विकसित होगा।’’

उन्होंने जमीनी स्तर के विकास पर जोर दिया।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘अगर हमारे जिले अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमारे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अगर हमारे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमारा देश अच्छा प्रदर्शन करता है।’’

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments