scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशविजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ संगीत समारोह की झलकियां साझा कीं

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ संगीत समारोह की झलकियां साझा कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ विवाह के बंधन में बंधने से पहले आयोजित किये गये संगीत समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।

देवराकोंडा (36) और मंदाना (29) ने 26 फरवरी को उदयपुर के बाहरी इलाके के एक होटल में आयोजित निजी समारोह में शादी की थी। उनका संगीत समारोह 24 फरवरी को हुआ था। उन्होंने मशहूर ‘सेलिब्रिटी डिजाइनर’ फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा ‘डिजाइन’ किए गए परिधान पहने थे।

‘अर्जुन रेड्डी’ के अभिनेता ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘चौबीस फरवरी हमारी संगीत की रात। वह शाम जो आंखों में आंसू आने तक हंसते हुए, पैरों में दर्द होने तक नाचते हुए और सभी की शुभकामनाएं लेते हुए भावुक हो जाने में बीती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी खुशनुमा पार्टी थी, जिसमें खूबसूरत लोग शामिल थे…।’’

इससे पहले ‘‘गीता गोविंदम’’ और ‘‘डियर कॉमरेड’’ में साथ काम कर चुके ये दोनों कलाकार अब ‘‘रानाबाली’’ में नजर आएंगे।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments