scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशपालिका धाम के निवासी सात मार्च तक इन असुरक्षित क्वार्टर को खाली करें : एनडीएमसी

पालिका धाम के निवासी सात मार्च तक इन असुरक्षित क्वार्टर को खाली करें : एनडीएमसी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) नयी दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने मंगलवार को मध्य दिल्ली के गोल मार्केट स्थित पालिका धाम परिसर (टाइप-I क्वार्टर) को संरचनात्मक रूप से असुरक्षित घोषित कर दिया और उसके बाशिंदों को उसे खाली करने के लिए कहा।

परिषद के आवास विभाग द्वारा जारी की गयी एक सार्वजनिक सूचना में, प्रशासन ने कहा कि यह परिसर जर्जर हालत में है और रहने की दृष्टि से असुरक्षित है।

इस परामर्श में कहा गया है कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना-दुर्घटना या जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उठाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2025 में परिषद ने निवासियों को इस आवासीय परिसर को खाली करने का नोटिस जारी किया था।

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, “यहां कम से कम 149 आवासीय क्वार्टर हैं, जिनमें से अधिकांश खाली कर दिए गए हैं। लगभग 40 परिवार अब भी वहां रह रहे हैं… जबकि उनमें से अधिकतर को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवास आवंटित कर दिये गये हैं।’’

एनडीएमसी ने सभी आवंटियों और निवासियों से प्रशासन के साथ सहयोग करने एवं परिसर को तुरंत खाली करने की अपील की है।

एनडीएमसी ने कहा, ‘‘निवासियों से अनुरोध है कि वे सात मार्च, 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उनके जीवन को कोई खतरा न हो।’’

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments