scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशउप्र : गन्ने के खेत में नर बाघ मृत मिला

उप्र : गन्ने के खेत में नर बाघ मृत मिला

Text Size:

लखीमपुर खीरी (उप्र), तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के इमलिया गांव के पास गन्ने के एक खेत से सोमवार को एक नर बाघ का शव बरामद किया गया।

दक्षिण खीरी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) तपस मिहिर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोला रेंज के पश्चिमी इलाके में मृत बाघ के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया और सभी महत्वपूर्ण अंग बरकरार पाए गए।

मिहिर ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा कि विशेषज्ञों की जांच के दौरान बाघ की उम्र नौ से 10 साल पाई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

उन्होंने कहा कि बाघ का पोस्टमार्टम किया गया है और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए विसरा को संरक्षित किया गया है, ताकि बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के विशेषज्ञों द्वारा इसका विश्लेषण किया जा सके।

भाषा सं जफर

सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments