scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतब्रिटानिया को मिला 6.37 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग का नोटिस

ब्रिटानिया को मिला 6.37 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग का नोटिस

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को 6.37 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मांग का नोटिस जारी किया है।

कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

कंपनी ने शेयर को दी जानकारी में बताया कि यह आदेश केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त, ठाणे कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। यह मामला वित्त वर्ष 2020-21 से 2023-24 के बीच का है।

विभाग ने कंपनी से 2.12 करोड़ रुपये कर और 4.24 करोड़ रुपये जुर्माना जमा करने को कहा है। इस तरह कुल 6.37 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके अलावा कंपनी को ब्याज भी देना होगा।

कंपनी ने कहा है कि इस नोटिस का उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह इस आदेश के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments