scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशउपराज्यपाल सिन्हा ने जम्मू में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एसएसएफ जवान के परिवार से मुलाकात की

उपराज्यपाल सिन्हा ने जम्मू में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एसएसएफ जवान के परिवार से मुलाकात की

Text Size:

जम्मू, दो मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के एक जवान के परिवार से मुलाकात की, जिसकी जनवरी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यह जानकारी लोक भवन के एक प्रवक्ता ने दी।

जम्मू के अरनिया क्षेत्र निवासी कांस्टेबल सनी सालगोत्रा उपराज्यपाल की सुरक्षा के लिए तैनात टीम का हिस्सा थे और 28 जनवरी को शहर के रोटरी चौक के पास एक कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि एसएसएफ जवान के घर पहुंचकर उपराज्यपाल सिन्हा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि सिन्हा ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments