scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलमॉडर्न पाइथियन गेम्स में भाग लेगा भारत

मॉडर्न पाइथियन गेम्स में भाग लेगा भारत

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) मॉडर्न पाइथियन गेम्स में तब नया इतिहास रचा जाएगा जब भारत बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के पहले युवा डेल्फ़िक गेम्स में युवा कलाकारों का अपना पहला राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा।

भारत का 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 22 मार्च को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए रवाना होगा, जो वर्तमान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अध्यक्षता कर रहा है।

यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तर्ज पर आयोजित किए जा रहे इन खेल में भाग लेगी।

भारतीय दल में 41 युवा कलाकार भी शामिल हैं। इनमें से दिल्ली के 21, हिमाचल प्रदेश के 10, कर्नाटक के चार तथा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हरियाणा के एक एक कलाकार शामिल हैं।

प्रतिभागी लोक संगीत, नृत्य, गायन, पॉप संगीत, डीजे कला, दृश्य कला, कला और शिल्प तथा पियानो सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments