जयपुर, एक मार्च (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर रविवार को तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी, जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में विजय नगर के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि एक परिवार के सात सदस्य चित्तौड़गढ़ में सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए गए थे और रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे जब वे लांबाहरिसिंह (टोंक) लौट रहे थे कि तभी विजय नगर (अजमेर) के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में चालक नौरत और इंदिरा नाम की महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं और उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाषा बाकोलिया रवि कांत जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
