scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नीतीश, स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नीतीश, स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी

Text Size:

अमरावती, एक मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को बिहार और तमिलनाडु के अपने समकक्षों नीतीश कुमार और एम.के. स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने दोनों नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जनसेवा के लिए समर्पित दीर्घायु की कामना करता हूं।”

इसी तरह उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जनता की सेवा में समर्पित लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments