scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशदिल्ली हवाई अड्डा: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डा: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, वहीं पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के कारण विमानन कंपनियां परिचालन संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं।

एक सूत्र ने बताया कि प्रस्थान एवं आगमन से संबंधित क्रमश: 60 और 40 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय-सारिणी में परिवर्तन हो सकता है।’’

डायल राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है। यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।

इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को घरेलू एयरलाइन द्वारा 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की आशंका है।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments