scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकिया इंडिया की वाहन बिक्री फरवरी में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 27,610 इकाई पर

किया इंडिया की वाहन बिक्री फरवरी में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 27,610 इकाई पर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी किया इंडिया ने रविवार को बताया कि पिछले महीने उसकी बिक्री 10.3 प्रतिशत बढ़कर 27,610 इकाई रही, जो फरवरी, 2025 में 25,026 इकाई रही थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में परिचालन शुरू करने के बाद से यह किसी भी वर्ष के फरवरी महीने में उसकी अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।

बयान के अनुसार, लगातार दूसरे महीने दोहरे अंक की मजबूत वृद्धि ब्रांड में ग्राहकों के निरंतर भरोसे को दर्शाती है।

किया इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) अतुल सूद ने कहा, ‘‘हम केवल बाजार के रुझानों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं, बल्कि नवाचार, प्रीमियम डिजाइन, उन्नत प्रौद्योगिकी और ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें नया आकार दे रहे हैं।’’

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments