scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशखामेनेई की मौत के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच उमर ने की शांति बनाए रखने की अपील

खामेनेई की मौत के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच उमर ने की शांति बनाए रखने की अपील

Text Size:

जम्मू, एक मार्च (भाषा) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को कश्मीर के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए।

उन्होंने कहा कि शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी विभिन्न स्थानों में सड़कों पर उतर आए।

अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार ईरान में मौजूद छात्रों सहित जम्मू कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय में है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों समेत वहां घट रहीं घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और तनाव या अशांति पैदा करने वाली किसी भी कदम से बचने की अपील की है।’’

ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के पुष्टि की कि इजराइल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत हो गई।

भाषा यासिर खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments