scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश: 9 चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए, प्रदेश को मिला ‘चीता स्टेट’ का गौरव

मध्यप्रदेश: 9 चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए, प्रदेश को मिला ‘चीता स्टेट’ का गौरव

बोत्सवाना से आए 6 मादा और 3 नर चीते श्योपुर के कूनो में छोड़े गए, वन्य जीव संरक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि

Text Size:

नई दिल्ली: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को बताया कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर) श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में सफलतापूर्वक छोड़े गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतिबद्धताओं के कारण नई दिल्ली में उपस्थित नहीं हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर ‘चीता स्टेट’ के रूप में पहचान दिला रहा है. उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने चीतों को कूनो में सुरक्षित रूप से छोड़ा.

मुख्यमंत्री ने यह उपलब्धि वन्य जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और प्रदेशवासियों व परियोजना में जुटी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

share & View comments