scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपटाखा फैक्टरी विस्फोट:मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

पटाखा फैक्टरी विस्फोट:मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

Text Size:

वेटलापलेम (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में नौ महिलाओं सहित कुल 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालांकि, पर्यटन मंत्री के. दुर्गेश और वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले कहा था कि मृतक संख्या 21 है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घायलों के चिकित्सा खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में काकीनाडा जिले के चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने का भी आदेश दिया।

नायडू ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments