शिमला, 28 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धालुन इलाके में एक तेंदुआ मृत पाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जिला वन अधिकारी (डीएफओ) अमित शर्मा ने कहा कि तेंदुए की मौत क्षेत्रीय दावों को लेकर युवा तेंदुओं के बीच हुई लड़ाई के कारण हुई, और यह उनके प्राकृतिक जंगली व्यवहार का हिस्सा है।
डीएफओ ने कहा कि तेंदुए के शव का निपटान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत स्थापित नियमों के अनुसार किया गया।
शर्मा ने जनता से अपील की कि यदि उन्हें कोई तेंदुआ दिखाई दे तो वे घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।
भाषा तान्या संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
