scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशकेरल के मुख्यमंत्री ने गुलबर्ग सोसाइटी हत्याकांड की बरसी पर एहसान जाफरी को श्रद्धांजलि अर्पित की

केरल के मुख्यमंत्री ने गुलबर्ग सोसाइटी हत्याकांड की बरसी पर एहसान जाफरी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 28 फरवरी (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। जाफरी की 2002 में गुलबर्ग सोसाइटी दंगों के दौरान हत्या कर दी गई थी।

विजयन ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि 28 फरवरी 2002 को अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसाइटी में कथित तौर पर संघ परिवार के हमले में जाफरी सहित 69 लोग मारे गए थे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जाफरी की दिवंगत पत्नी ज़किया जाफरी के, गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार में शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘अथक संघर्ष’’ को भी याद किया और कहा कि ‘‘नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ न्याय के लिए उनकी आजीवन कानूनी लड़ाई ने इस देश के हर धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति को प्रेरित किया।’’

विजयन ने कहा कि नरसंहार के ‘‘मुख्य साजिशकर्ताओं’’ के खिलाफ ज़किया की कानूनी लड़ाई ‘‘लंबी और अभूतपूर्व’’ थी।

भाषा शोभना शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments