नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अहम कदम बताया गया है. उन्होंने कहा कि इससे जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी.
व्यापम ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं. कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है.
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से सफलता मिलती है. उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे.
