scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशपंजाब पुलिस का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, 28 फरवरी (भाषा) पंजाब के संगरूर जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मेवा सिंह संगरूर स्थित साइबर प्रकोष्ठ में तैनात थे। उन्होंने कहा कि बठिंडा के कोठे महा सिंह वाला गांव के एक निवासी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संगरूर थाने के साइबर प्रकोष्ठ में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सिंह जांच अधिकारी थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक ने उसकी पत्नी को मामले से आरोपमुक्त करने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी।

प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत के बाद ब्यूरो ने जांच की और जाल बिछाया। सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments