scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ममता बनर्जी ने वैज्ञानिकों व छात्रों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ममता बनर्जी ने वैज्ञानिकों व छात्रों को दी शुभकामनाएं

Text Size:

कोलकाता, 28 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मैं हमारे सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्र समुदाय के प्रतिभाशाली युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) हर वर्ष 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसी दिन सर सी वी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भाषा खारी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments