scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशटीआईएसएस-गुवाहाटी के बालिका छात्रावास के बाथरूम में 'छिपा कैमरा' मिला, जांच जारी

टीआईएसएस-गुवाहाटी के बालिका छात्रावास के बाथरूम में ‘छिपा कैमरा’ मिला, जांच जारी

Text Size:

गुवाहाटी, 27 फरवरी (भाषा) गुवाहाटी स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के बालिका छात्रावास के बाथरूम में एक ‘छिपा कैमरा’ मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि टीआईएसएस अधिकारियों ने पुलिस को सूचित कर घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।’

टीआईएसएस गुवाहाटी ने एक बयान में कहा था कि हाल की घटना ‘निजता का गंभीर उल्लंघन है, और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है।’

इसमें कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक सुरक्षा नियमों की समीक्षा की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि प्रभावित छात्राओं के लिए सहायता सेवाएं उपलब्ध हैं और टीआईएसएस इस मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments