बाराबंकी (उप्र), 27 फरवरी (भाषा) बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम हेतमापुर-सूरतगंज मार्ग पर शुक्रवार को कथित तौर पर एक युवक-युवती ने अमरूद के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हारून (22) निवासी ग्राम दशवंतपुर और शीबा (20) निवासी लालपुर के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग इस रिश्ते से नाराज थे और शादी के पक्ष में नहीं थे।
ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले से दोनों घर से गायब थे। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक अमरूद के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोहम्मदपुर खाला थाना के प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द
संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
