scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशभाजपा नेता पूनिया ने किया हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों का दौरा

भाजपा नेता पूनिया ने किया हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों का दौरा

Text Size:

जयपुर, 26 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सतीश पूनिया ने बृहस्पतिवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं।

पूनिया ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि देश को ऐसा नेता मिला है जो सतत सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अजमेर रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान के विकास के लिए लगातार विभिन्न पहल कर रहे हैं।

श्रीगंगानगर प्रवास के दौरान पूनिया ने जगदंबा ब्लाइंड स्कूल के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव महाराज से मुलाकात की और उन्हें दिव्यांगजन को मुख्यधारा में जोड़ने के कार्य के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

भाषा बाकोलिया सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments