नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु, चंडीगढ़, सेना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे और बिहार बृहस्पतिवार को यहां 72वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
अगले राउंड में जगह बनाने के लिए 16 टीमें आठ नॉकआउट मैच में खेलीं। उत्तर प्रदेश ने गत चैंपियन सेना को 55-51 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश पर 53-38 से जीत दर्ज की।
नॉकआउट में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब तमिलनाडु ने टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक हरियाणा को टाई-ब्रेकर में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों का स्कोर 35-35 से बराबर रहा।
चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश पर 45-26 से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 69-21 से हराया।
हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को 56-53 से हराया। उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर पर 65-24 की जीत से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
एक और एकतरफा मुकाबले में सेना ने गोवा को 51-22 से हराया। बिहार ने एक करीबी मुकाबले में मेजबान गुजरात को 38-34 से हराया जबकि रेलवे ने कर्नाटक पर 57-38 से मजबूत जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
