scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशन्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में फर्ज़ी ED रेड का खुलासा, घरेलू सहायिका समेत दो महिलाएं गिरफ्तार

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में फर्ज़ी ED रेड का खुलासा, घरेलू सहायिका समेत दो महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस साजिश में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनमें एक आईटीबीपी कांस्टेबल और एक रिटायर्ड फौजी शामिल है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच चल रही है.

Text Size:

नई दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की फर्ज़ी रेड डालकर लूट करने के मामले में पुलिस ने घरेलू सहायिका समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को 86-वर्षीय रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर तीन लोग पुलिस की वर्दी में पहुंचे और खुद को ईडी अधिकारी बताकर घर में घुस गए. आरोपियों ने परिवार के लोगों के मोबाइल जब्त कर नकली तलाशी ली और करीब 3-4 लाख रुपये और सात महंगी घड़ियां लेकर फरार हो गए.

डीसीपी दक्षिण-पूर्व हेमंत तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इसके बाद पुलिस आरोपियों तक गाजियाबाद के वैशाली इलाके में पहुंची.

छापेमारी में पुलिस ने आईटीबीपी की वर्दी, फर्ज़ी आईडी कार्ड, वायरलेस सेट, चोरी की घड़ियां और ज्वेलरी बरामद की. इस मामले में सहायिका रेखा देवी (40) और उसकी रिश्तेदार पूजा राजपूत (45) को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार, इस साजिश में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनमें एक आईटीबीपी कांस्टेबल और एक रिटायर्ड फौजी शामिल है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच चल रही है.

share & View comments