scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमरिपोर्टसीएम मोहन यादव का आदेश—सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहना अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सीएम मोहन यादव का आदेश—सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में रहना अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जो अलग-अलग कार्यालयों में जाकर निरीक्षण करेंगी.

Text Size:

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता से जुड़े कामों में देरी रोकने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन, सतपुड़ा भवन सहित सभी सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहना होगा. इस दौरान उनकी उपस्थिति, आने-जाने का समय और बिना अनुमति अनुपस्थिति की जांच की जाएगी.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जो अलग-अलग कार्यालयों में जाकर निरीक्षण करेंगी. इन टीमों का उद्देश्य सरकारी कामों में देरी रोकना और जनता से जुड़े मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साफ कहा है कि जनहित के कामों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

सरकार का कहना है कि जनता की सुविधा और पारदर्शी प्रशासन उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें.

share & View comments