भीलवाड़ा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने स्वामी हंसरामजी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम्” के सिद्धांत पर आधारित है और सेवा ही हमारा परम धर्म है. उन्होंने बताया कि सरकार भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है और श्रीरामचंद्र गमन पथ तथा श्रीकृष्ण पाथेय तैयार किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी साधु-संतों को इसमें शामिल होकर आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया.
