scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशनटेसन को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के विरोध में दायर याचिका पर केंद्र रुख स्पष्ट करें: अदालत

नटेसन को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के विरोध में दायर याचिका पर केंद्र रुख स्पष्ट करें: अदालत

Text Size:

कोच्चि, 26 फरवरी (भाषा) केरल उच्च न्यायालय ने श्री नारायण धर्म परिपालना (एसएनडीपी) योगम के महासचिव वेलापल्ली नटेसन को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के विरोध में दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी.एम. की पीठ ने श्री नारायण धर्म प्रबोधना संरक्षण समिति की याचिका पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए नटेसन, केरल सरकार और सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (वीएसीबी) को नोटिस जारी किया।

केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता जयशंकर वी. नायर उपस्थित थे।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है।

एझवा समुदाय के एक प्रमुख नेता और एसएनडीपी योगम के महासचिव नटेसन को पिछले महीने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान के लिए चुना गया था।

भाषा

यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments