scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशउप्र : ‘रंगोत्सव 2026’ के साथ ब्रज में हुई होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत

उप्र : ‘रंगोत्सव 2026’ के साथ ब्रज में हुई होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत

Text Size:

मथुरा, 24 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के ब्रज में होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत ‘रंगोत्सव 2026’ के रूप में बरसाना से अत्यंत भव्यता, दिव्यता और उत्साह के साथ हुई।

श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज के विशाल एवं सुसज्जित मैदान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में रंग, रस और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुरुआत प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधिवत दीप प्रज्वलन किया।

दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा परिसर ‘राधे-राधे’ के जयघोष और उत्सवी उल्लास से गुंजायमान हो उठा।

मंत्री ने लोगों को रंगोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बृजवासी भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को अपना परिवार मानते हैं।

चौधरी ने कहा, ‘पहले बरसाना की लट्ठमार होली उत्तर भारत में एक प्रमुख त्योहार के रूप में मनाई जाती थी, लेकिन अब इसकी लोकप्रियता नयी ऊंचाइयों पर पहुंच गई है और यह दुनिया भर में जानी जाती है।’

चौधरी ने कहा कि कोई भी संत कितना भी शिक्षित क्यों न हो, बृजभूमि में आए बिना उसकी तपस्या अधूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात कलाकार मिश्रा बंधु, विवेक मेहता, पूनम दीदी एवं कुमार सत्यम ने राधा-कृष्ण के रसिया, पारंपरिक होली गीतों एवं भक्तिमय भजनों की भावपूर्ण और ऊर्जावान प्रस्तुतियां दीं।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments