scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशमेघालय विधानसभा में विधायक पति-पत्नी के सवाल-जवाब का अद्वितीय दृश्य

मेघालय विधानसभा में विधायक पति-पत्नी के सवाल-जवाब का अद्वितीय दृश्य

Text Size:

शिलांग, 24 फरवरी (भाषा) मेघालय विधानसभा में तब एक मजेदार मंजर देखने को मिला, जब नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) की विधायक मेहताब चांदी ए. संगमा ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से स्थगित पशुपालन शिक्षा परियोजनाओं पर सवाल पूछा, इसपर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।

दरअसल सवाल-जवाब वाली यह चर्चा इसलिए सुर्खियों में आई क्योंकि लोगों ने पति-पत्नी (कोनराड के. संगमा और मेहताब चांदी ए संगमा) की जोड़ी को विधानसभा में नीतिगत मामलों पर स्वस्थ बहस करते देखा।

गांबेग्रे विधायक ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए 2022 में मंत्रिमंडल द्वारा प्रस्तावित एक पशु चिकित्सा कॉलेज, दो मत्स्य पालन कॉलेज और एक डेरी कॉलेज की प्रगति के बारे में स्पष्टता मांगी। उन्होंने राज्यभर के पशु चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्रों में कर्मियों की कमी की भी चिंता जताई।

सरकार की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि इन संस्थानों की योजना पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई है।

भाषा

शोभना सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments