scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलपाकिस्तान के सेमीफाइनल, फाइनल में पहुंचने पर कोलकाता और अहमदाबाद के टिकट धारकों का पैसा लौटाया जाएगा

पाकिस्तान के सेमीफाइनल, फाइनल में पहुंचने पर कोलकाता और अहमदाबाद के टिकट धारकों का पैसा लौटाया जाएगा

Text Size:

दुबई, 24 फरवरी (भाषा) टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में खेलता है तो उन टिकट धारकों का पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा जिन्होंने कोलकाता (सेमीफाइनल) और अहमदाबाद (फाइनल) में मुकाबलों के लिए टिकट खरीदे हैं।

अगर श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलता है तो भी पैसा लौटा दिए जाएगा क्योंकि ऐसी स्थिति में वह स्वदेश में खेलेगा।

टिकट मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए।

प्रशंसक चार मार्च को पहले सेमीफाइनल, पांच मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और आठ मार्च को फाइनल के लिए टिकट खरीद सकेंगे।

पहला सेमीफाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वे चार मार्च को कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में खेलेंगे। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और से खेलता है तो श्रीलंका कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में खेलेगा।

अगर इनमें से कोई भी लागू नहीं होता है या अगर भारत का श्रीलंका के साथ मैच होता है तो पहला सेमीफाइनल उसी तारीख को कोलकाता में खेला जाएगा।

फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में खेलता है तो फिर यह मैच कोलंबो में होगा।

अगर टिकट किसी ऐसी जगह के लिए खरीदे जाते हैं जहां पहला सेमीफाइनल या फाइनल नहीं होता है तो टिकट धारक को पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

सभी टिकट ‘टिकट्स.टी20वर्ल्डकप.कॉम’ पर खरीदे जा सकते हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments